चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेश के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी चंपावत
के निर्देशन में वर्तमान में चल रहे अभियान के क्रम में नशा मुक्त क्रम में थाना पाटी/ होमगार्डस / पीआऱडी/ ग्राम प्रहरियों की संयुक्त टीम जिसमें लगभग 20 अधि0,कर्मचारियों सामिल थे, जिनके द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भैसर्ग,बटुलिया में लगभग 35 नाली भांग की खेती का विनिष्टीकरण किया गया । इसके अतिरिक्त जागरूकता के तहत ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। साथ ही मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाईन पोर्टल न0-1933 के विषय में जानकारी प्रदान की गयी एंव नागरिकों से अनुरोध किया गया कि नारकोटिक्स सम्बन्धी किसी भी प्रकार की सूचना उक्त नम्बर पर दें ।
जनपद चम्पावत के थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरख,बटुलिया में लगभग 35 नाली भांग की खेती का विनिष्टिकरण किया गया ।
















Leave a Reply