चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उपरोक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण तथा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के निर्देशन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा रेलवे पटरी से मोहल्ला इमली पढ़ा व को जाने वाले रास्ते के पास में की जा रही चेकिंग में अभियुक्त – पुष्कर राम पुत्र ज्ञानी राम निवासी वार्ड नंबर 6 कुमाऊं वर्कशॉप के पास, थाना – टनकपुर, जनपद- चंपावत आयु 36 वर्ष लगभग को कुल 01 पेटी(48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पंचेश्वर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । आमजन से भी अनुरोध है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं ।
बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
1- कुल 01 पेटी(48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क
















Leave a Reply