थाना लोहाघाट जनपद चंपावत की प्रभावी कार्यवाही, अवैध 48 टेट्रा पाउच मार्क देसी शराब 07 पव्वे मैकडॉल नंबर 1 व्हिस्की के साथ01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा डाक बंगला रोड तिराहा लोहाघाट के पास स्थित होटल से अभियुक्त – नाथ सिंह पुत्र मानसिंह रावत निवासी ग्राम गुलेरी पोस्ट मंडलाक, कोतवाली पंचेश्वर, जनपद चंपावत आयु 39 वर्ष से कुल 01 पेटी (48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी शराब माल्टा मार्क तथा 07 पव्वे मैकडॉल नंबर 1 व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । आमजन से भी अनुरोध है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं ।

बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
1- कुल 01 पेटी(48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क 07 पव्वे मैकडॉल नंबर 1 व्हिस्की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *