चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अ
पने क्षेत्र अंतर्गत अबैध भाग की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा ग्राम तल्ला खेड़ा में कुल 15 नाली भूम पर अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया ।
जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से 15 नाली भूमि में भांग की खेती को किया नष्ट |
















Leave a Reply