चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत / टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के
कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में सालबनी जंगल मनिहार गो ठ के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर uk03 TA 1828 मैं अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-96/2025 धारा 08/21 /60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता* –
01- गौरव कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन निवासी वार्ड नंबर 3 वर्मा लाइन कोतवाली टनकपुर जनपद चंपावत उम्र 39वर्ष
बरामदगी
01- 3.53 ग्राम अवैध स्मैक
02- मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस
















Leave a Reply