SP चंपावत की सटीक व कुशल रणनीति से चंपावत पुलिस को मिली सफलता |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत से ईनाम घोषित व फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही किये जाने के लिए एस0ओ0जी0 व समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में एस.ओ.जी प्रभारी कमलेश भट्ट के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त सहरान पुत्र मजीद निवासी ग्राम खटका, थाना सिविल लाइन, रूड़की, जनपद हरिद्धार को मंगलौर रोड, रुड़की, सक्षम अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में FIR no. 13/25 धारा 318(4) BNS पंजीकृत है। अभियुक्त सहरान व उसके साथियों द्वारा बनबसा में ATM के अन्दर से ATM card बदलकर थाना बनबसा निवासी पीड़ीत के साथ धोखाधड़ी की गयी उक्त घटना के बाद से ही अभियुक्त सहरान फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु काफी प्रयास किये जा रहे थे। परन्तु अभियुक्त सहरान फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा अभियुक्त सहरान उपरोक्त को ईनामी अपराधी घोषित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5000 रू0 का ईनाम घोषित कर रखा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। अभियुक्त सहरान द्वारा अपने अपराधी साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थान पर जाकर ATM के अंदर रहकर भोले भाले (सिधे-साधे) लोगों के ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से उनके पैसें निकाले जा रहे थे। अभियुक्त सहरान तथा ATM फ्रॉड गैंग के उसके साथियों पर अलग-अलग स्थानों में 11 मुकदमें दर्ज होना प्रकाश में आया है

अभियुक्त का नाम
सहरान पुत्र मजीद निवासी ग्राम खटका, थाना सिविल लाइन, रूड़की, जनपद हरिद्वार

आपराधिक इतिहास- अभियुक्त सहरान के विरूद्ध उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड के अलग-अलग थानों में 11 मुकदमें पंजीकृत होना प्रकाश में आया है। अभियुक्त सहरान व ATM फ्रॉड गैंग के उसके सदस्यों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

आपराधिक इतिहास-
थाना बनबसा-01
सिविल लाइन रुड़की-01
जनपद बिजनौर- 07
मुजफ्फरनगर- 02

SP चम्पावत –अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे, जेल ही होगी उनकी सही जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *