ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अंतर्गत कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का किया गया औचक निरीक्षण संचालकों को CCTV लगाए जाने हेतु निर्गत किये गए नोटिस |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के कुशलता पूर्वक संचालन आम जनमानस की सुरक्षा एवं और कुशल यातायात प्रबंधन हेतु हेतु ,”ऑपरेशन दृष्टि” अभियान संचालित करते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर “सी0सी0टी0वी0 कैमरे” इंस्टॉल किए जाने एवं उपरोक्त संदर्भ में जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के आदेश निर्देश निर्गत किए गए हैं | उपरोक्त क्रम में कोतवाली पंचेश्वर द्वारा प्रमुख बाजार यथा पुल्ला, किमतोली, मडलक बाजार, दिगालीचोड़ में समुचित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी, मेडिकल स्टोर्स (Medical stores) में जाकर औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर में इंस्टाल CCTV को चेक किया गया व साथ ही कुछ मेडिकल शॉप में CCTV इंस्टॉल ना किए जाने की अनियमिताएं भी पाई गई। उक्त प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्त संचालकों को CCTV कि उपयोगिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए अपने मेडिकल शॉप मैं शीघ्र से शीघ्र CCTV इंस्टॉल किए जाने के विषय में प्रेरित किया गया व आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए एवं उक्त संदर्भ में नोटिस भी निर्गत किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *