जनपद चम्पावत पुलिस के खिलाड़ियों ने 24 वी प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025 में 05 पदक के साथ बढ़ाया चम्पावत पुलिस का मान |

चम्पावत | दिनांक 01 से 03 सितंबर 2025 तक बहुउद्देशीय हॉल परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित 24वी प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता (जूडो, वूशु) में जनपद चम्पावत पुलिस टीम द्वारा अपर उपनिरीक्षक रजनीश कुमार टीम मेनेजर तथा हेड कानि0 मनीष सनवाल प्रशिक्षक ताईक्वांडो के कुशल नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 05 कांस्य पदक जिसमें से 04 कांस्य पदक जूडो में तथा 01 कांस्य पदक वूशु में जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुरी टीम को इस उपलब्धि के लिए जनपद चम्पावत को गौरान्वित करने हेतु चम्पावत पुलिस परिवार की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाए दी गई ।

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी
01-हे0कानि0 पूरन आर्या
02-एलएफएम मनोज पाण्डेय
03-कानि0-कुन्दन सिंह (वूशु )
04-एफएम-दीपक रावत
05-एफएम विक्रम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *