थाना बनबसा द्वारा नेपाल बॉर्डर से लगे गढीगोठ, गुदमी गाँव में एक सार्थक रात्रि चौपाल (सामुदायिक बैठक) का आयोजन किया गया |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश के क्रम में और वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के कुशल मार्गदर्शन में सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा पुलिस टीम द्वारा नेपाल बॉर्डर से लगे गाँव गढीगोठ, गुदमी में एक सार्थक रात्रि चौपाल (सामुदायिक बैठक) का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान *ग्रामवासियों को भारत में लागू हुए नए कानूनों के संबंध में जानकारी देकर, नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर तथा अतिवृष्टि की स्थिति में आपदा प्रबंधन हेतु सहयोगात्मक तंत्र को मजबूत करने हेतु जागरूक किया गया । यह कार्यक्रम वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजित चौपाल के दौरान गाँव वासियों द्वारा स्थानीय विवादों से लेकर सेवा वितरण संबंधी चिंताओं तक के मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से चर्चा की जिसपर तत्काल प्रतिक्रिया और संभव होने पर समाधान प्रदान किया गया । इस आयोजन के द्वारा कानून प्रवर्तन और ग्रामीण नागरिकों के बीच की कथित दूरी को सफलतापूर्वक कम किया, जिससे अपराध की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा पहल में भविष्य के सहयोग में सुधार होने की संभावना है । चौपाल के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों, डिजिटल धोखाधड़ी नशीले पदार्थों के विनाशकारी प्रभावों के बारे मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112, 9411112984, 05965-230276 एवं आपदा कंट्रोल चम्पावत – 7895318895 आपातकालीन नंबर साझा किए गये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *