जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिको से मुलाकात कर किया गोष्ठि का आयोजन |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिको से उनकी समस्याओ के संबंध मे जानकार कर उनकी बताई गई समस्याओ का सीघ्र निस्तारण करने तथा जगरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गए है । उक्त के क्रम में थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर द्वारा कार्की फॉर्म में जाकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी कुशलता के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का निस्तारण किया गया साथ ही साइबर ठगों के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को टारगेट किये जाने के संबंध में जानकारी देकर साइबर ठगी से बचाव के संबंध में बताकर जागरूक किया गया । वरिष्ठ नागरिकों के साथ यह भी जानकार सांझा की गई कि जनपद में लगातार हो रही बारीश के चलते यदि कोई भी आपदा आती है तो तत्काल पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पुलिस कंट्रोल रूम न 9411112984 पर कॉल कर सकते हैं पुलिस तुरंत आपकी सेवा में तत्पर होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *