जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा सीनियर सिटीजन/ एकल नागरिकों के साथ किया गोष्टी का आयोजन, जानी उनकी समस्याएं |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत व्यक्तियों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा दिगालीचोड़ व मण्डलकपांड में जाकर वरिष्ठ नागरिकों/एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई । सभी वरिष्ठ/ एकल नागरिकों को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस सहायता नं0 112, 1930 व अन्य आपातकालीन दूरभाष नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, इसके अतिरिक्त अकाल नागरिकों से प्राप्त सूचना को अध्यविधिक भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *