पुलिस शौर्य सम्मान 2025 सेवा और साहस को सलाम |

चम्पावत | जनपद चम्पावत मे तैनात यातायात निरीक्षक हयात सिंह तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप द्वारा किया गया सम्मानित | हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा हल्द्वानी जनपद नैनीताल में पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कुमाऊँ पारिक्षेत्र के सारानीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। जिसमे जनपद चम्पावत पुलिस में तैनात यातायात निरीक्षक  हयात सिंह तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को विभिन्न श्रेणियों में सराहनीय कार्य करने पर IG महोदया कुमाऊँ पारिक्षेत्र रिधिम् अग्रवाल द्वारा प्रसस्ती पत्र व मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा यातायात निरीक्षक हयात सिंह तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को सराहनीय कार्य किए जाने तथा हमेशा अनुशासित रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर जनपद चम्पावत पुलिस को गौरान्वित करने हेतु जनपद चम्पावत पुलिस परिवार की तरफ से शुभकामनाए व बधाई दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *