चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगाया जन जागरूकता शिविर |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाटन-पाटनी में प्रचलित माँ झूमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव के दौरान जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देकर उपस्थित नागरिकों को जागरुक किया गया । जागरूकता के दौरान उपस्थित नागरिकों को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में भी जानकारी सांझा की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *