चम्पावत । पुलिस कप्तान द्वारा मैदान में उतरकर स्वयं सम्भाली कमान, स्वाला डेंजर जोन में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था व पुलिस बल को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | यातायात किया गया सुचारु करने हेतु किया गया आदेशित पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को वर्षा ऋतु व सम्भावित आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहने के दिये आदेश, आपदा से सम्बन्धित सूचना/मार्ग बाधित होने की सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुचने के दिये निर्देश | पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सड़क मार्ग बाधित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सम्बन्धित विभागों से सामनजस्य बनाते हुए आम जनमानस व यात्रीगणों की जानमाल की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को समय समय पर सूचित करेंगें ।
जनता से अपील
अनावश्यक यात्रा से बचें।
अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
आपातकालीन संपर्क नंबर –
पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895
















Leave a Reply