चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में थाना तामली
व चौकी चल्थी क्षेत्रान्तर्गत अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत, स्कूल एवं गावं में जाकर जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देकर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा सामान्य नागरिकों को जागरुक किया गया । जागरूकता के दौरान समस्त छात्र-छात्राओं व सामान्य नागरिकों को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में भी जानकारी सांझा की गयी ।
जनपद चम्पावत के थाना तामली व चौकी चल्थी पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत लगाया गया जन जागरूकता शिविर |
















Leave a Reply