चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक टनकपुर व
इंद्रजीत सिंह प्रभारी एएचटीयू बनबसा व एएचटीयू के समस्त कर्मचारियों की गोष्ठी लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की गई व सभी को अज्ञात महिला शवों की शिनाख्त के संबंध में प्रचलित अभियान के तहत शवों की शत-प्रतिशत शिनाख्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गुमशुदा शवों का मिलान जिपनेट पोर्टल में पंजीकृत कर अज्ञात शवों से मिलान, गुमशुदा व अज्ञात शवों का पड़ोसी राज्यों के शवों से मिलान, शवों का फिंगर प्रिंट का नैफिश पोर्टल में अपलोड़ करने डीएनए सैंपल लेकर एफ एस एल में संरक्षित करने शोशल मिडिया में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा गहनता से जांच कर अपराधीक कृत्य पाये जाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश व कालनेमी अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में एएचटीयू बनबसा व थाना टनकपुर के प्रभारीयो/कर्मचारियों की गोष्ठी लेकर मुख्यालय/ रेंज से प्राप्त आदेशों व अभियानों के बारे में जानकारी देकर दिशा निर्देश दिए गए ।
















Leave a Reply