SIu,LIU, पी ए सी व सशस्त्र सीमा बल(SSB) द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा में कि गई सघन गश्त व चेकिंग |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत सघन गश्त /सघन चेकिंग अभियान चला कर सतर्क दृष्टि बनाए रखने व नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्राम सभा नायक गोठ ,बोरा गो ठ,पूर्णागिरी विहार कॉलोनी, बूम क्षेत्र, व भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के आसपास में आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आये /अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन हेतु व अवैध रूप से संचालित किया जा रहे ड्रोन की रोकथाम हेतु* प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम , PAC, SIU,LIu,सशस्त्र सीमा बल(SSB) के साथ संयुक्त सघन गश्त व चेकिंग अभियान संचालित किया गया । संयुक्त चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए व ग्रामसभा क्षेत्र में निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन भी किया गया। तथा लोगों को अवगत कराया गया कि यदि गुप्त क्षेत्र में बिना अनुमति कोई ड्रोन दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देंगे भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कानून व शांति व्यवस्था व आतंरिक सुरक्षा ड्रोन की निगरानी के दृष्टिगत वह अपराधों व तस्करी की रोकथाम की दृष्टिगत निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग जारी है।
दृष्टिगत |

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *