NDPS अधिनियम संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन |

चम्पावत | पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों के क्रम में व पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार पुलिस लाइन चम्पावत में NDPS ACT की धारा 52 (क) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तैयार नियमावली (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (जब्ती, भंडारण नमूनाकरण और निपटान)) से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस विवेचकों( SI / Adsi) द्वारा प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा NDPS अधिनियम की विभिन्न धाराओं, गिरफ्तारी एवं तलाशी की प्रक्रिया, केस प्रॉपर्टी के सुरक्षित संरक्षण, अभियुक्तों के अधिकार एवं विवेचना की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु आधुनिक तकनीकों एवं कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया । प्रशिक्षण के दौरान सभी को अवगत कराया गया कि NDPS अधिनियम के अंतर्गत किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है, अतः विवेचना एवं कार्यवाही पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी व कानूनसम्मत ढंग से की जानी चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *