चम्पावत | अजय गणपति- पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजीकृत गंभीर अपराधों में कुशल विवेचना करते हुए साक्ष्य एकत्र कर अभियुक्तों के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर में कोतवाली पंचेश्वर में पंजीकृत FIR संख्या 09/2025 अंतर्गत धारा 118(2), 115(2), 352, 351, 131 BNS बनाम राजेंद्र गिरी में विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त राजेंद्र गिरी पुत्र स्वर्गीय
बहादुर गिरी निवासी – ग्राम खिड़ी , पीपलखान, थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत आयु 25 वर्ष लगभग को कुशल पतारसी/ सुरागरसी कर प्रयाप्त साक्षयों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । अभियुक्त की निशान देही के आधार पर घटना में प्रयुक्त, “धारदार दराती” को भी बरामद कर लिया गया है । न्यायालय द्वारा अभियुक्त की 14 दिवस की न्यायिक हिरासत के आदेश निर्गत किए गए हैं ।
अभियोग की विवेचना उ0नि0 हेमंत सिंह कठेत – थानाध्यक्ष पंचेश्वर द्वारा संपादित की जा रही है। अभियोग में विवेचना कार्य व अन्य साक्ष्य संकलन प्रचलित है ।
















Leave a Reply