चंपावत | कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाईन चम्पावत में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत, द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । पुलिस लाईन चम्पावत प्रांगण में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में समय 00.00 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पुलिस गार्द द्वारा हर्ष फायर किया गया |
इसके पश्चातअजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक चम्पावत बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत सहित मौजूदा समस्त पुलिस अधिकारीगणों द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया तथा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया ।
पुलिस लाईन चम्पावत में आयोजित किया गया कृष्ण जन्माष्टमी का रंगारंग कार्यक्रम |
















Leave a Reply