चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-09 पर संतोला के पास डेंजर जोन तथा भूस्खलन प्रभावित जगह का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । इस दौरान कार्यदाई संस्था को यात्रियों व आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक
द्वारा बाराकोट चौकी इंचार्ज को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए आदेशित/निर्देशित किया की यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत डेंजर जोन के दोनों तरफ पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था ,वार्निंग ,टेप, चेतावनी बोर्ड लगाकर बैरिकेडिंग करते हुए कर्मियों की तैनाती करेंगे ।यात्रियों व कार्य करने वाले कार्मिकों को सावधानी बरतने हेतु लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक करेंगे तथा भारी वर्षा व स्लाइडिंग के समय यात्रियों को अनावश्यक आवागमन नहीं करने देंगे। पुलिस कंट्रोल रूम को समय समय पर NH की स्थिति से अवगत कराएंगे और भारी वर्षा/संभावित आपदा के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा व आपदा प्रबंध करेंगे ।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत संतोला डेंजर जोन का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply