चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना पाटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शास्त्रों को खोलने जोड़ने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई गई। सभी अधिकारी/ कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी निजी, पारिवारिक तथा विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पूछा गया। उनके

द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर ही समाधान किया गया। तथा कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया । समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को आपदा सीजन के दौरान तैयारी हालत में रहने, आपदा उपकरणों को सही तरीके से रखने, कार्यालय/भोजनालय परिसर की साफ सफ़ाई रखने, नियमित रूप से शस्त्राभ्यास कराए जाने, लावारिश मालों/वाहनों का निस्तारण कराए जाने, साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, पोस्को, नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया | थाना पाटी में नियुक्त समस्त विवेचकों का पेंडिंग विवेचना, लंबित प्रार्थना पत्र, पंचायतनामा, सम्मन वारंट, नोटिसों, आई टी एक्ट, ई बिटबुक, ई सम्मन, नेटग्रीड आदि के संबंध में आदेश कक्ष लेकर विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने हेतु शीघ्र गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने लंबित सम्मन वारंट नोटिसों कि शत प्रतिशत तामिल करने आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए । थाना पाटी में निर्माणाधीन थाने का भी निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था को नियत समय से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया ।
















Leave a Reply