क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा फायर स्टेशन चम्पावत का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण |

चम्पावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा  फायर स्टेशन चम्पवात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया।  उनके द्वारा बताई गई समस्य़ाओ का मौके पर ही समाधान किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक,अग्निसमन उपकरण, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया तथा समस्त अधिकारी/ कर्मचारीयों को आपदा सीजन के दृष्टिगत तैयारी हालत में रहने , आपदा उपकरणों को सही रखने, कार्यालय / भोजनलय परिषर की साफ सफाई रखने , नियमित रुप से अग्निसमन उपकरणों तथा आपदा उपकरणों के संचालन व रख रखाव का अभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *