चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे, साईबर, डिजिटल अरेस्ट, नए कानूनों व महिला सम्बन्धी अपराधों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह थाना लोहाघाट व हरीश प्रसाद चौकी प्रभारी बाराको

ट द्वारा ग्राम चामी व वाल्सों में आषाढी मेला के दौरान उपस्थित समस्त व्यक्तियों को नशा मुक्ति/साइबर/डिजिटल अरेस्ट/नए कानूनों व महिला सम्बन्धी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों, व महिला अपराधों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए जगरूक किया गया जगरूकता अभियान के दौरान उपस्थित समस्त व्यक्तियों को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
















Leave a Reply