चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण हेतु विभिन्न पोर्टलों एवं ऐप की अधतन स्थिति की समीक्षा कर समस्त पोर्टलों पर शतप्रतिशत कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है ।
उक्त के क्रम में शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा संचालित पोर्टलों पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने, पोर्टल संचालन हेतु प्राप्त एसओपी का शतप्रतिशत पालन करने व पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करने तथा समय से मुख्यालय को सूचना प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा पुलिस कार्यालय चम्पावत के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की गोष्ठी ली गयी ।
















Leave a Reply