त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण के चुनाव हेतु पाटी ब्लॉक में लगे पुलिस बल को किया गया रवाना ।

चम्पावत | त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा पाटी ब्लॉक में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशों- का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया।

चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स निर्धारित वर्दी धारण करते हुए बिना किसी के दबाव के अनुशासित रहकर, धैर्यपूर्वक/ सूझबूझ के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगें।

ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी मतदान केन्द्र में पहुँचने के पश्चात मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारी / सैक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कन्ट्रोल रुम को तुरंत अवगत कराएंगे।

क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत द्वारा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने व चुनाव के इस महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैयार पुलिस बल को शुभकामनाये देकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *