चम्पावत । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के प्रथम चरण की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और दायित्वों के वितरण व ड्यूटी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । सभी ज़ोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया ।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा सकुशल निर्विघंन चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने जोन व सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध व आयोग द्वारा जारी आदेशों का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए ।
ज़ोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय बनाकर पूरी सजगता, निष्पक्षता और के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपातपूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
मतदान के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे, और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई भी गतिविधि क्षेत्र में ना हो।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्य का पालन करें।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में सभी को ऊर्जावान करते हुए कहा कि लोकतन्त्र के इस पर्व में आप सभी अधिकारियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। आप सभी अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतन्त्र का महापर्व है आप सभी इस पर्व में पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता, गम्भीरता तथा पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी/भागीदारी करते हुए इस महापर्व को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान देंगें।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की सुरक्षा व्यवस्था हेतु योजना निम्नवत्
जनपद में प्रथम चरण के मतदान हेतु 182 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
प्रथम चरण के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 04 ज़ोन और 20 सेक्टर मे विभाजित किया गया हैं।
















Leave a Reply