चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जन जगरूकता, गोष्ठी एवं थाना दिवस आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारी वर्ग के “त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025” के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सकुशल संचालन हेतु पुलिस के साथ सामंजस्य बनाये रखने की अपील की गई है | इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष बनबसा द्वारा नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने अवैध गतिविधियों/ मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले व्यक्तियों, परस्पर प्रचलित विवाद, आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक/प्रेरित किया गया ।
थाना अध्यक्ष बनबसा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत थाना दिवस का आयोजन कर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारी वर्ग के साथ की गोष्ठि |
















Leave a Reply