चंपावत | पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून से प्राप्त आदेश के क्रम में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के विभिन्न थानों मे पंजीकृत अभियोगों से संबंधित किए गए माल मुकदमाती का निस्तारण कराए जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में न्यायालय, चम्पावत द्वारा गठित कमेटी माननीय सिविल जज (जू0 डी0) विशाल गोयल, उप जिला अधिकारी चम्पावत अनुराग आर्या एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत शिवराज सिंह राणा की अध्यक्षता में,
06 अभियोगों से संबंधित बरामदा अवैध अंग्रेजी शराब, अवैध पिकनिक व माल्टा मार्का देशी कच्ची शराब, बियर तथा
02 अभियोगों से संबंधित बरामदा माल *13 बैटरी
03 अलग अलग अभियोग भादवि मे बरामदा रस्सीया, सीडी तथा घटना मे प्रयुक्त दराती,
01अभियोग मे बरामदा LED INTEX तथा
01 अभियोग मे बरामदा चोटिल के कपड़े व घटना मे प्रयुक्त चाकू को कलेक्ट्रेट के निकट नियमानुसार/विधि अनुसार खुली जगह में ले जाकर नष्ट कराया गया |
















Leave a Reply