
चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है | उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दौराने चैकिंग चौमेल क्षेत्र से कृष्ण सिंह अधिकारी पुत्र भवान सिंह अधिकारी निवासी ग्राम सिरतोली पोस्ट चौमेल थाना लोहाघाट जनपद चंपावत उम्र 33 वर्ष द्वारा चौमेल स्टेशन स्थित स्वयं के होटल में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाए जाने / बिक्री किये जाने पर तथा अभियुक्त के कब्जे से 57 अदद टैट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टा मार्का, 02 डिस्पोजल खाली गिलास, 01 प्लास्टिक खाली गिलास, 02 पैकेट नमकीन बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है । उक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0 – 27/25 अन्तर्गत धारा 21/60 (1) ( क ) संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है |
















Leave a Reply