चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार

त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक करने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा खालगड़ा – क़ीमतोली रोड में की जा रही चेकिंग में 03 अभियुक्ततों द्वारा वाहन वाहन संख्या UK-03-C- 8230 मारुती ऑल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 48 कैन बियर, 24 बोतल macdowl No 01 व 24 बोतल देसी मसालेदार शराब माल्टा मार्का कुल 06 पेटी अवैध शराब के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में मुकदमा FIR no 08/2025 अंतर्गत धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । वाहन संख्या UK-03-C- 8230 मारुती ऑल्टो कार को भी अंतर्गत धारा 72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नियम अनुसार सीज़ कर कब्जे पुलिस लिया गया है ।
-:गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण:-
1- सूरज सिंह पुत्र हिम्मत सिंह आयु 27 वर्ष निवासी ग्राम मटियानी थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत।
2- राकेश राम पुत्र स्वर्गीय पुनाराम आयु 27 वर्ष, निवासी ग्राम मटिहानी थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत।
3- संदीप कुमार पुत्र तारा राम लिए 27 वर्ष निवासी ग्राम मटिहानी थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चंपावत।
बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
01- कुल 02 गत्ते की पेटी के अंदर 48 कैन बियर-DRUK 11000 Premium Beer मार्का।
02- – कुल 02 गत्ते की पेटी के अंदर 24 बोतल macdowl No 01 व्हिस्की
03- कुल 02 गत्ते की पेटी के अंदर 24 बोतल देसी मसालेदार शराब माल्टा मार्का
04- वाहन संख्या UK-03-C- 8230 मारुती ऑल्टो कार
















Leave a Reply