नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में तामली पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही ।

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक

चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता मे अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था ।  उक्त के क्रम मे अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय के पर्यवेक्ष में थाना तामली के द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त जीवन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम बरकुम पोस्ट रियासी बमन गांव थाना तामली जिला चंपावत उम्र 36 वर्ष* को लेटी तिराहा पर अंग्रेजी शराब के 94 बोतल मय वाहन बलेरो UK03 TA 0948 *के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना तामली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
 गिरफ्तार अभियुक्त
जीवन सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी बरकुम पोस्ट ऑफिस रियाशी बमन गांव थाना तामली जिला चंपावत उम्र 36 वर्ष
 बरामदा माल का विवरण- 94 बोतल 8 PM GOLD मार्का अंग्रेजी शराब कुल 8 पेटी मय वाहन बलेरो UK03TA0948

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *