चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाइन जनपद चम्पावत के सभागार में सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि,पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र व नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया | आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने -अपने सेक्टर/क्षेत्र में स्थित बुथों का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
NBW वारण्टो की शत् प्रतिशत तामीली हेतु 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर वारंटो का निष्पादन किया जाने हेतु निर्देशित किया गया।
ICJS पोर्टल, J.I.S.M पोर्टल, CEIR पोर्टल, NAFIS, RTI पोर्टल मे शत प्रतिशत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया।
सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारीयों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाये जाने तथा बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने, नशे तथा साइबर अपराध से लोगों को बचाये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने, बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदार सत्यापन अधिक से अधिक किए जाने, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऑनलाईन जी0डी0/ सभी पोर्टलों को शतप्रतिशत भरे जाने, लम्बित मालों / अभियोंगो/ विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये | उक्त अपराध गोष्ठी में वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर, शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, कृष्ण सिंह मेहता, निरीक्षक अभिसूचना चम्पावत, हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार,मनीष खत्री, प्रभारी साईबर सैल, सोनू सिंह, प्रभारी एएनटीएफ, सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे
।
।सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची
01- कानि0 ना0पु0 नासिर हुसैन (Best Employee of the month june 2025)
02-उ०नि०हरीश प्रसाद
03-अ0उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय
04-है0कानि0 विनोद यादव
05-हे0कानि0 धीरेन्द्र सिंह बिष्ट
06-हे0कानि0 संजय कुमार
07-हे0कानि0टीपी त्रिभुवन सिंह
08-हे0कानि0 बजीर चन्द्र
09-कानि0 पवन बिष्ट
10-म0कानि0 मंजू बोहरा
11-एफएम निर्मला राठौर
















Leave a Reply