नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में थाना पाटी पुलिस टीम ने 96 पव्वे टेट्रा पैक मशालेदार किन्नु शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता मै अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे थाना पाटी पुलिस द्वारा देवीधूरा छेत्र अंतर्गत गैस गोदाम के पास से अभियुक्त राजू खर्कवाल पुत्र केशर दत्त, ग्राम खर्क धामी सोन थाना चम्पावत को 96 पव्वे टेट्रा पैक देशी मशालेदार माल्टा/किन्नु शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना पाटी में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *