चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने व पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा चम्पावत बाजार में मुनाज़िर उर्फ़ मुन्ना पुत्र तौले खां उर्फ़ बाबू खां हाल निवासी तिलवाड़ा चम्पावत, उम्र 21 वर्ष को परिशान्ति भंग होने की पूर्ण सम्भावना होने पर तथा किसी संज्ञेय अपराध को कारित करने की पूर्ण सम्भावना होने पर गिरफ्तार किया गया। जिसे मा.न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
आगामी पंचायत चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा, 01 व्यक्ति को अंतर्गत धारा 170 BNSS में किया गया गिरफ्तार ।
















Leave a Reply