DRUG FREE DEVBHOMI” “ड्रग फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत एएनटीएफ/साईबर सैल एवं लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा देवीधार महोत्सव लोहाघाट में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में उपस्थित होकर नशा मुक्ति अभियान/ साइबर क्राईम के संदर्भ में चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “DRUG FREE DEVBHOMI” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत देवीधार महोत्सव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में जाकर आयोजकों, प्रतिभागियों, उपस्थित आम जनमानस व स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों/ अवैध मादक पदार्थों व साईबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया । नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 व मानस शिकायत हैल्प लाईन नम्बर 1933 के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही साथ साईबर हैल्प लाईन नम्बर 1930 के बारे में भी जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *