चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार आगामी त्रिस्तरी पंचायत चुनाव हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त के क्रम में थाना रीठा साहब पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK04R 4205 के चालक विनोद कुमार पुत्र बाल किशन निवासी पोस्ट ऑफिस के पास देवीधुरा थाना पाटी जिला चंपावत को शराब पीकर मोटरसाइकिल चलाने और मोटरसाइकिल में तीन सवारी बैठाकर चलाने में गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल उपरोक्त को MV एक्ट में सीज किया गया वाहन चालक को गिरफ्तार कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है ।
अपील
जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के दौरान स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि नशा पीकर हुड़दंग मचाने व किसी भी प्रकार से चुनाव के माहोल को प्रभावित ना करें यदि ऐसा करता कोई भी व्यक्ति प्रकाश मे आता है तो उक्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी ।
















Leave a Reply