नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत,  अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है | क्रम में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दौराने चैकिंग एबट माउंटबाराकोट क्षेत्र से मोहम्मद हाशिम पुत्र ईदरीश अली निवासी वार्ड नंबर 11 इस्लाम नगर, उमरू खुर्द थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 52 अदद टैट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टा मार्का बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0 – 25/25 अन्तर्गत धारा 60(1) संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *