पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया चौकी ठुलीगाड़ का आकस्मिक निरीक्षण,व उचौलीगोठ चौकी बूम बूथ का किया भौतिक निरिक्षण दिये गये दिशा निर्देश |

चम्पावत । क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा द्वारा चौकी ठुलीगाड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया । चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शराब/मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करने व छोटी से छोटी घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा चौकी बूम क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *