चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “DRUG FREE DEVBHOMI” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में थाना रीठा पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर रीठा साहिब में “नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम” के तहत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों के बीच नशा एक अभिशाप विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । उक्त कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा नशा एक अभिशाप विषय पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया नशे के विरुद्ध रीठा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है ।
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम।
1- कुमारी अंजली कक्षा 05 प्रथम स्थान,
2-आदित्य सिंह कक्षा 03 द्वितीय स्थान
3-दीपांशु देऊपा कक्षा 5 तृतीय स्थान
4-दीपांशु परवल कक्षा 2 सांत्वना पुरस्कार
















Leave a Reply