अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने वाले कुक बालादत्त जी को दी गयी भावभीनि विदाई |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में कुक बालादत्त जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनि विदाई दी गयी ।  इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत होने वाले कुक बालादत्त जी को  प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनका सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी । साथ ही अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। पुलिस विभाग में उनके द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की गयी साथ ही उनके सरल, मृदु, शान्त तथा शालीन स्वभाव की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की । सेवानिवृत्त होने वाले कुक बालादत्त जी द्वारा सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *