थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारियों को वारण्टी अभियुक्त गण के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए वारण्टी अभियुक्त चन्दन सिंह पुत्र माधो सिंह निवासी ग्राम मूलाकोट थाना पाटी जनपद चम्पवात उम्र 35 वर्ष को कस्बा पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *