जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निःशुल्क, आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत गुदमी में लगाया गया आत्मरक्षा शिविर |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार  तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में महिला हैल्प लाइन चम्पावत द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं हेतु निःशुल्क आत्म रक्षा शिविर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु लगातार चल रहे 10 दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा शिविर के क्रम में उ0नि0 सुमन पन्त प्रभारी महिला हैल्प लाईन चम्पावत की उपस्थिति में  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुदमी थाना बनबसा जिला चम्पावत में उपस्थित समस्त बालक-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । शिविर में  उपस्थित समस्त बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों को नशे के बारे में जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा नशे से बचने के उपाये तथा पुलिस सहायता नम्बर 112, 1090, तथा उत्तराखण्ड ऐप डाउनलोड कर छात्राओं को गोरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त ऐप के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज करने हेतु जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *