विश्व ड्रग्स निषेद दिवस के तहत जनपद चम्पावत के समस्त थानों द्वारा चलाया गया नशा मुक्ति के जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा विश्व ड्रग्स निषेद दिवस के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा मुक्त देवभूमि अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु पैदल एवं बाईक रैली का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनसमान्य को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता से नशे रूपी दानव का संहार करने और समाज के सभी वर्गों द्वारा समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व रखते हुए नशे के खिलाफ मिलकर जंग करने की अपील करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी MANAS टोल फ्री नम्बर 14446, 1933 व अन्य आपातकालीन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *