चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट/ थाना लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी निजी,पारिवारिक तथा विभागीय स्तरीय समस्याओं के बारे में पूछा गया उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर ही समाधान किया गया । निरीक्षण के दौरान वर्षा ऋतु के मद्देनज़र सभी आपदा बचाओ उपकरणों को ठीक व बचाओ कार्य हेतु तैयारी की दशा में रहने, के निर्देश दिये गये | साथ ही थाना लोहाघाट में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अधिक से अधिक सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया तथा थाना लोहाघाट में निर्माणाधीन 6 आवासीय भवनों का निरीक्षण किया गया व कार्यदायी संस्था को नियत समय से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

















Leave a Reply