हेमंत कठैत प्रभारी थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025 के दृष्टिगतग्राम प्रहरियों को किया गया ब्रीफ, सूचनाओं के प्रति संवेदनशील रहने के दिये निर्देश एवं ग्राम प्रहरी के कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन हेतु किया मार्गदर्शन |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत नियुक्त ग्राम प्रहरियों को पंचायती निर्वाचन के दृष्टिगत ब्रीफ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त क्रम में थानाध्यक्ष पंचेश्वर द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गयी। सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में अध्यविधिक जानकारी/सूचना प्राप्त की गयी। उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को ,”त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2025″ के दृष्टिगत ग्राम क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रति संवेदनशील, सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा निर्वाचन की दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सकुशल संचालन हेतु ग्रामय क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना/ प्रतिक्रिया परिलक्षित होने, अवैध रूप से शराब/ मादक पदार्थ की बिक्री की सुचना, पर तत्काल थाने को सूचित करने हेतु निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष पंचेश्वर द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया। ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों/ मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले व्यक्तियों, परस्पर प्रचलित विवाद, आपराधिक घटनाओं की तत्काल पुलिस सूचना व संदिग्ध व्यक्ति फेरी वालों के सत्यापन,ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक/प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *