थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत 05 लीटर अवैध देशी शराब के के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना रीठासाहिब क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान भिगराडा से पैदल जंगल के रास्ते से अभियुक्त हरि बहादुर पुत्र स्वर्गीय शेर बहादुर, निवासी ग्राम पहलवानपुर, नगरपालिका, घोड़ा घोड़ी, थाना शुक्र बाजार, जिला कैलाली, नेपाल, हाल निवासी असेडा पुल, थाना रीठा साहिब को 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना रीठासाहिब में मु0अ0सं0-12/25 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *