चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के द्वारा समस्त थाना/चौकी/अग्निशमन अधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने थाना/चौकी/अग्निशमन केन्द्रों में उपस्थित कर्मचारियों के साथ मिलकर योगाभ्यास करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक, जनपद चम्पावत द्वारा स्वयं गौरलचौड मैदान में आयोजित सामुहिक योग शिविर में उपस्थित होकर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस । सामूहिक योग शिविर में पुलिस के जवानों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया एवं योग प्रशिक्षकों द्वारा योग करने से होने वाले फायदे व गुणों से अवगत कराया गया। जनपद पुलिस द्वारा पूरे मनोयोग से योगाभ्यास किया गया।. योग प्रशिक्षकों द्वारा शुरुआत में वार्म-अप कराते हुए शुरूआत की तत्पश्चात कई सारे योगासन जैसे वज्रासन, पश्चिम तानासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, चकरासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभांति, भ्रामरी आदि को कराते हुए गर्दन, कमर, घुटने, कंधों के जोड़ इत्यादि के आसन कराते हुए हमारे व्यस्त जीवन में भी इन आसनों से होने वाले फ़ायदों के बारे में विस्तार से बताया। उपस्थित समस्त लोगों में जोश भर गया, उपस्थित समस्त लोग व पुलिस के जवान हुए गदगद बोले- “अब रोज करेंगे योगाभ्यास योग शिविर में शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक चम्पावत, बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत, दिवान सिंह जलाल प्रभारी वाचक कार्यालय, विजय सिंह अधिकारी प्रभारी निरीक्षक रेडियो, मनीष खत्री प्रभारी मीडिया सैल/साईबर सैल एवं पुलिस कार्यालय, पुलिस लाईन चम्पावत, कोतवाली चम्पावत के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनपद चम्पावत की सम्मानित जनता द्वारा उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया ।
जनपद के समस्त थाना/चौकी/फायर स्टेशन में भी समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी योगाभ्यास कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत अजय गणपति द्वारा संदेश दिया गया कि (योग अपनाएं स्वस्थ्य जीवन पाये, नशे का करें त्याग, योग का करें अभ्यास)
















Leave a Reply