लूट करने के 24 घण्टे बाद ही अभियुक्त को लूट के माल के साथ थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट, चौरी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखने, ज्यादा से ज्यादा चैकिंग अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में वादी अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में आकर एक किता तहरीर तीन अज्ञात युवकों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, भूरे रंग का पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, था को लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी | तहरीर के आधार पर वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए अमीर उर्फ लाला पुत्र अमीर खान निवास मो लाल इमली पड़ाव तहसील के पीछे टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 28 वर्ष को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में थाना टनकपुर में मु0अ0सं0 67/2025 धारा 309(6)/317 (2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *