देवभूमि नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत थाना पाटी पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा साइबर अपराध, यातायात नशे से होने वाले दुष्प्रभाव तथा नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता व पुलिस द्वारा जन सामान्य को अवगत कराए जाने हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना पाटी द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित, राजकीय इंटर कॉलेज पाटी में देवभूमि नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणाम व साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो व *महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान कर छात्र और छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया गया भविष्य में भी किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *